Jaunpur News : ज्योतिष में उत्कृष्ट कार्य पर डा. शैलेश को मिला इण्डो अमेरिकन इकोनिक अवार्ड
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष संगठन इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फैडरेशन यूएसए द्वारा ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डा. शैलेश मोदनवाल को इंडो अमेरिकन इकोनिक अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष में प्रशंसनीय कार्य के लिए दिया गया है। डा. मोदनवाल ने वाराणसी के ज्योतिष संस्थान से ज्योतिष विद्या विशारद, ज्योतिष शिरोमणि, ज्योतिष रत्न सागर व तंत्राचार्य का प्रशिक्षण लिया है। वे ज्योतिष और तंत्र विद्या में कार्य कर रहे हैं।

डा. मोदनवाल को इंडो अमेरिकन इकोनिक अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि, चौधरी हरिशंकर लाल मोदनवाल, मदन लाल मोदनवाल, राकेश जायसवाल, राजेश अग्रहरि, मुरारी श्याम पांडेय व्यास, महेन्द्र जायसवाल सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डा. मोदनवाल को बधाई दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







