HomeJaunpurJaunpur News : जनता के पहरुआ थे डा. रामकृष्ण उपाध्याय

Jaunpur News : जनता के पहरुआ थे डा. रामकृष्ण उपाध्याय

Jaunpur News : जनता के पहरुआ थे डा. रामकृष्ण उपाध्याय

भारतीय चिकित्सा परिषद के पूर्व चेयरमैन व पूर्व विधायक की मनी पुण्यतिथि
प्राथमिक विद्यालय कयार में दंत चिकित्सा शिविर व स्कूल बैग का हुआ वितरण
जौनपुर। उत्तर प्रदेश भारतीय चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डा. रामकृष्ण उपाध्याय की 14 वीं पुण्यतिथि सोमवार को कंपोजिट विद्यालय कयार सोंधी पर मनाई गई। इस दौरान छात्रों में स्कूल बैग व फल का वितरण किया गया। साथ ही शिविर लगाकर दंत चिकित्सक डा.देवव्रत उपाध्याय ने छात्रों के दांतों की जांच कर उनको निश्शुल्क दवा का वितरण किया।

पूर्व विधायक के पौत्र विकेश उपाध्याय ने कहा कि डा.रामकृष्ण उपाध्याय ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया। उनके द्वारा गरीब-मजलूमों का नि:शुल्क आंख का आपरेशन किया जाता था। जनता के पहरूआ के रूप में उन्होंने पूरी जिंदगी कार्य किया। जिसका ही परिणाम है कि जनता ने उन्हें कई बार लाक प्रमुख और विधायक चुना। आज भी क्षेत्र में उनका नाम लोग बड़े ही सम्मान से लेते है। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डा. रामकृष्ण ने जनप्रतिनिधि रहते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया।

जिसका परिणाम यह है कि आज भी जनता उनको याद करती है। उन्होंने कठिन परिश्रम कर चिकित्सकीय व राजनीति क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया। वे आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौक़े पर सहायक अध्यापक लालमन, शिवेंद्र सिंह, दिनेश यादव, राजन पाण्डेय, सरोज उपाध्याय, शिक्षामित्र वंदना मौर्या, शशिकला मौर्या, दीपक उपाध्याय, हिमांचल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read