HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डीएम ने बैठक में ली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाण्ट के...

JAUNPUR NEWS : डीएम ने बैठक में ली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाण्ट के कार्यों की जानकारी

JAUNPUR NEWS : डीएम ने बैठक में ली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाण्ट के कार्यों की जानकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने विकास भवन के सभागार बैठक करके सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों की प्रगति की जानकारी लिया जहां उन्होंने कहा कि हनुमान घाट (आईपीएस) का काम बहुत स्लो है जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गोमती नदी पर बनाए जा रहे ब्रिज के कार्य दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करायें। साथ ही सद्भावना पुल से किला तक की सड़क को 02 दिन के भीतर ठीक कराएं और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पंचहटिया में बाउंड्री वाल का कार्य जल्द पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये।

सीईओ पुलकित प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पुलकित सिंह ने अवगत कराया कि 31 दिसंबर तक सभी नाले टैप करा दिए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read