HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण दिवस पर डीएम ने 16 मामलों को निबटाया

JAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण दिवस पर डीएम ने 16 मामलों को निबटाया

JAUNPUR NEWS : सम्पूर्ण दिवस पर डीएम ने 16 मामलों को निबटाया

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील शाहगंज के सभागार में हुआ जहां आये कुल 68 आवेदन पत्रों में से मौके पर 16 का निस्तारण कर दिया गया। शेष को संबंधित विभागों को भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को उ0प्र0 रा0स0 2006 के अंतर्गत धारा 24 की पैमाइश व सार्वजनिक भूमि की पैमाइश कर खाली कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पत्थर गड्डी के जितने भी आदेश उपजिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं, उसको सभी लेखपाल एवं कानून को जल्द से जल्द पूर्ण करें। उन्होंने सभी लेखपालों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन पर रोस्टर के अनुसार अनिवार्य रूप से बैठे। राजस्व निरीक्षक गभीरन लाल बहादुर शर्मा एवं राजस्व निरीक्षक बदरे आलम को धारा 24 की पैमाइश न करने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उपजिलाधिकारी शाहगंज अंकित कुमार, तहसीलदार महेद्र बहादुर सिंह, उप निदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read