JAUNPUR NEWS : डीएम ने मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का किया निरीक्षण
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने खुटहन पट्टी समोधपुर (जनपद जौनपुर बॉर्डर तक) अन्य जिला मार्ग श्रेणी के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन के क्रम में कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
मार्ग पर कार्य तेजी से चल रहा है। सहायक अभियंता एपी यादव ने बताया कि कुल स्वीकृत लंबाई 15.260 किलोमीटर है। अनुबंध की लागत 12.83 करोड है। कार्य प्रारंभ की तिथि 15 जून 2022 एवं कार्य समाप्ति की तिथि 14 फरवरी 2023 है। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि समय से कार्य पूर्ण कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अधिशासी अभियंता राजेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता ओपी यादव, अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










