Jaunpur News : डीएम ने ईवीएम की कमीशनिंग कार्य का किया निरीक्षण
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनिर्मित मूल्यांकन भवन में चल रहे विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के उपयोगार्थ ईवीएम की कमीशनिंग का कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम कमिश्निंग निर्वाचन का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, इसे अच्छे से किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग टीम भावना से कार्य करते हुए निर्वाचन का कार्य संपन्न कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि परिसर में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करें और परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखी जाए। इस अवसर समस्त रिटर्निंग आंफिसर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













