Homeबदायूंप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में युवक की हुई मौत, परिजन ने किया हंगामा

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में युवक की हुई मौत, परिजन ने किया हंगामा

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में युवक की हुई मौत, परिजन ने किया हंगामा

अंकित सक्सेना
बदायूं। मूसाझाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगत में 25 वर्षीय बीमार युवक अंकित की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इस पर परिवारवालों ने स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझाया। उसके बाद परिवार वाले युवक का शव ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कथरा खगेई निवासी अंकित (25) पुत्र रामलाल काफी समय से खांसी बुखार से पीड़ित था।

परिवार वालों ने उसका काफी इलाज कराया लेकिन खांसी बुखार ठीक नहीं हुआ। इस पर परिवार वाले बृहस्पतिवार को अंकित को जिला अस्पताल ले गए। परिवार वालों के मुताबिक सुबह अंकित की अस्पताल में जांच कराई गई जहां टीबी की पुष्टि हुई। अस्पताल में क्षयरोग विभाग के डाक्टरों ने उन्हें संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगत दवा लेने के लिए भेज दिया। परिवार वाले अंकित को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां तैनात डा. मोहम्मद असलम ने अस्पताल की रिपोर्ट देखने के बाद अंकित को दवा दी और हालत देखकर वार्ड में भर्ती कर लिया। इस दौरान युवक को टीबी की खुराक खिलाई गई।

दस मिनट नहीं हुए थे कि अंकित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार वालों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इससे स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ के हाथ पैर फूल गाए। बाद में सूचना पर अलापुर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस और तमाम लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद परिवार वाले युवक का शव घर ले गए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मोहम्मद असलम ने बताया कि अंकित की जांच में टीबी आई थी। उसकी हालत बहुत नाजुक थी। लापरवाही का आरोप बिल्कुल निराधार है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read