Jaunpur News : आबकारी विभाग के साथ बैठक कर डीएम ने दिये निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में आबकारी विभाग की बैठक हुई जहां बार नियमावली में हुए संशोधन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। आबकारी अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित जनों को तथा सभी गणमान्य नागरिकों को रेस्टोरेंट बार, लाइसेंस देसी, विदेशी मदिरा एवं बियर के थोक अनुज्ञापन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि बार का लाइसेंस ले ले। सभी होटल के मालिकों को निर्देशित किया कि होटल में अग्निशमन यंत्र सहित फायर एग्जिट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहे। सभी होटल मालिकों से कहा कि अपना रजिस्ट्रेशन करा ले जिन होटलों के नक्शा अभी पास नहीं हुआ है वह नक्शा पास करवा ले और अपने यहां कार्य करने वाले स्टाफ को प्रशिक्षित कर ले ऐसा न करने पर होटल सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी सहित रेस्टोरेन्ट के मालिक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













