JAUNPUR NEWS : डीएम व सीडीओ ने अमृत सरोवर व अन्त्येष्टि स्थल का किया निरीक्षण
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत तरसावॉ में बने अमृत सरोवर एवं अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया।
दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज को निर्देशित किया कि अंत्येष्टि स्थल के पास लोगों के बैठने के लिए एक टीनशेड लगाया जाए। तालाब के दूसरे तरफ की सीड़़ी का कार्य भी पक्का कराया जाए।
उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील के सभी बड़े अमृत सरोवरों का नियमानुसार पट्टा कराया जाय जिसकी वजह से अमृत सरोवरों का रख-रखाव एवं जनपद में मछली का उत्पादन बढ़ाया जा सके। उन्होंने अमृत सरोवर के चारों तरफ पौधे और बेंच लगवाए जाने की निर्देश देते हुये प्रधान को कहा कि नियमित रूप से साफ-सफाई करवाई जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












