JAUNPUR NEWS : जल जीवन मिशन कार्य का निरीक्षण कर डीएम ने दिये निर्देश
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने विकास खंड करंजाकला की ग्राम पंचायत जासोपुर एवं कुहिया सरायख्वाजा में चल रहे जल जीवन मिशन कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान कार्यदायी संस्था वेलस्पन के मैनेजर के.के. त्रिपाठी ने बताया कि बाउंड्री बना दी गई है। सोलर पैनल और पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। 10 किलोमीटर पाइप लाइन बिछानी थी जिसमें 01 किलोमीटर अभी अवशेष है।
320 के सापेक्ष 120 घरों में हाउस कलेक्शन दे दिए गए है। वाटर लाबिंग की वजह से पानी टंकी का कार्य शुरू नही हो पाया है जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित गया कि पानी की टंकी बनाए जाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाय, अन्यथा कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। जितनी भी सड़कें खोदी जा रही है, पुनः जल्द से जल्द यथास्थिति में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत कुहिया सरायख्वाजा कि निरीक्षण के दौरान पाया कि पंप हाउस का कार्य चल रहा था लेकिन पानी की टंकी बनाये जाने का कार्य शुरू नही हुआ था। गांव में 11 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी थी जिसमें 1.5 किलोमीटर का कार्य अवशेष है, 350 के सापेक्ष 200 घरों में हाउस कनेक्शन दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि टंकी का कार्य तेजी से कराया जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












