HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शिया इण्टर कॉलेज में जनपदस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : शिया इण्टर कॉलेज में जनपदस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : शिया इण्टर कॉलेज में जनपदस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

जौनपुर। मोहसिन स्मारक वाद-विवाद प्रतियोगिता शिया इंटर कालेज में विद्यालय के संस्थापक सै० मो० मोहसिन की स्मृति में हुई। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था-“सोशल मीडिया सामाजिक सम्बन्धों को मज़बूत करता है।” जिसमें जनपद की 20 से अधिक विद्यालयों की टीमें अपने विद्यालय के अध्यापक के साथ उपस्थित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक के चित्र पर मुख्य अतिथि ने माला चढ़ाई। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक जनक कुमारी इंटर कालेज ने प्राप्त कर एक बार फिर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

व्यक्तिगत रूप से प्रथम स्थान शिया इंटर कलेज की छात्रा प्राची यादव, द्वितीय स्थान जनक कुमारी की रिया यादव एवं तृतीय स्थान शकुन्तला सेंट्रल एकेडमी की आस्था शुक्ला ने प्राप्त किया। सान्त्वना पुरस्कार जनक कुमारी की ही खुशी कन्नौजिया और विशेष पुरस्कार सेंट जेफर्स स्कूल के छात्र रेहान अब्दुल्लाह ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त तारा कान्वेंट बालिका, सरस्वती उ०म०विद्यालय, मिर्जा अनवर बेग, साजिदा गर्ल्स, कमला नेहरू,ब्लास्म्स स्कूल, मुक्तेशवर प्रसाद बालिका आदि अनेकों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ—चढकर भाग लिया। निर्णायक मंडल मे प्रधानाचार्य भईया लाल यादव, सै.मो. हसन एवं पदमाकर राय थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मनोज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डा. पी.सी. विश्वकर्मा एवं हसनैन कमर ‘दीपू’ को प्रबंधक नजमुल हसन नजमी व प्रधानाचार्य डा. अलमदार नज़र ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सै० नजमुल हसन नाजमी एवं आभार प्रधानाचार्य डा. अलमदार नज़र ने किया। कार्यक्रम का संचालन सैयद हसन सईद ने किया। इस अवसर पर सैयद अलमदार ज़ैदी, ज़फर सईद, एजाज मेंहदी, जाकिर वास्ती, डॉ हाशिम, फैजान हसन, मो. अब्बास, शमशाद हुसैन, साजिद अब्बास, अंसार हुसैन, हसन मेंहदी, कुमैल हैदर, आज़म खान, मो० रज़ा, असगर मेंहदी, वसी अहमद, नागेंद्र यादव, डॉ जमाल, जुहैब हसन, मो० मारूफ, मुजम्मिल हुसैन, हरेंद्र यादव, नबी हैदर, मुदस्सिर इकबाल, वीएन पाण्डेय, अंजुम सईद, आमिर मेंहदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read