JAUNPUR NEWS : शीतला चौकियां धाम में दिशा एक प्रेम कथा फिल्म की हुई शूटिंग
विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां में गुरुवार दोपहर लाइट, कैमरा,एक्शन देखने के लिए लोगो की भीड़ जुटी रही। मौका था दिशा एक प्रेम कथा फिल्म की शूटिंग का। फिल्म यूनिट के लोग गुरुवार सुबह शीतला चौकियां में पहुंचेे। विपुल रॉय वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले भोजपुरी फिल्म दिशा एक प्रेम कथा की शूटिंग आरंभ की गई।
फिल्म प्रड्यूसर के यह कहते ही की चौकिया धाम मानो मुंबई की फिल्म सिटी हो गई है इतना सुन वहां के दुकानदारों ने प्रसन्न होकर खूब तालियां बजाई। स्थानीय लोगो ने फिल्म यूनिट के सभी सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। शूटिंग के दौरान भोजपूरी कलाकार आदित्य ओझा,स्वीटी राव, पूजा तिवारी,रोहित सिंह मटरू, जितेंद्र झा पर मेले के सीन का फिल्मांकन किया गया। प्रोड्यूसर विपुलराय ने कहा शीतला माता हमारी कुलदेवी हैं यहां से मेरी शुरुआत हुई है। मां को कभी भूल नही सकता हूं। फिल्म रजनीश चौधरी ने निर्देशित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











