HomeLucknowगोयल कैम्पस में "मिनी ओलम्पियाड-2022 एथलीट मीट "का हुआ आयोजन

गोयल कैम्पस में “मिनी ओलम्पियाड-2022 एथलीट मीट “का हुआ आयोजन

गोयल कैम्पस में “मिनी ओलम्पियाड-2022 एथलीट मीट “का हुआ आयोजन

अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल्स, गोयल कैंपस में मिनी ओलंपियाड २०२२ एथलीट मीट का प्रारंभ” सहोदय स्कूल्स जोन ७” के असिस्टेंट सेक्रेटरी एवं एस. डी.एस.एन. के प्रधानाचार्य अवनिकमल श्रीवास्तव, गोयल कैम्पस के चैयरमैन महेश अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। एथलीट मीट के शुभारंभ की घोषणा अवनिकमल द्वारा की गई।

इस अवसर पर डॉ. रीना पाठक के द्वारा एथलीट्स को प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई।१००, २०० मी रेस, ४००, १०० रीले रेस, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉर्टपुट, लांगजंप का आयोजन गोयल कैम्पस के मैदान में किया गया जिसमें लखनऊ जोन के १९ स्कूल के एथलीट्स शामिल हुए। विद्यालय के छात्रों एवं चीयर गर्ल्स ने तालियों से सभी का उत्साहवर्धन किया। सी.बी.एस.ई सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स लखनऊ, चैप्टर लखनऊ की ओर से आयोजित (फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, टेबल टेनिस, बैंडमिंटन, खो खो चेस कबड्डी के अलावा एथलीट्स) इस खेल श्रृंखला में गोयल कैंपस ने बढ़—चढ़ कर हिस्सा लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read