HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण के तैयारियों...

JAUNPUR NEWS : नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण के तैयारियों पर हुई चर्चा

JAUNPUR NEWS : नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण के तैयारियों पर हुई चर्चा

सफाईकर्मियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई जहां सफाईकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को डीपीएम अमित यादव व अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ।

इस दौरान डीपीएम अमित यादव द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के सम्बंध में सफाईकर्मियों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए निर्देश दिया गया। ईओ गौरव सिंह ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी हॉस्पिटलों व दवाखानों से निकलने वाले कूड़ो को अलग से एकत्रित करें। उन्होंने हर रोज वार्डो में नियमित रूप से साफ सफाई करते रहने के लिए निर्देश दिया।

ईओ श्री सिंह ने कहा कि जफराबाद नगर पंचायत का हर वार्ड स्वच्छ और साफ रहना चाहिए। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नही बर्दाश्त की जाएगी। इस दौरान डीपीएम अमित यादव, ईओ गौरव सिंह, लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार यादव, सत्येन्द्र नारायण तिवारी, दीपक शुक्ला, राकेश गुप्ता, शाह दाऊद, सूरज राजभर, आकाश, मोहम्मद तारिक आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read