Homeझांसीबुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति का हुआ विस्तार

बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति का हुआ विस्तार

बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति का हुआ विस्तार

समिति समाज उत्थान के लिए कर रही अच्छा कार्य: निरंजन
मुकेश तिवारी
झांसी। बलदेव भाई पटेल जूनियर हाई स्कूल झांसी में बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया गया। जिसमें गुरसराय में सर्व सहमति से जिलाध्यक्ष गोटीराम निरंजन एवं महामंत्री नंदकिशोर पटेल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया था। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति झांसी का जिले से लेकर नगर तक विभिन्न पदों पर समिति का विस्तार किया गया।

शीघ्र ही शपथ ग्रहण का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गोटीराम निरंजन ने बताया कि बुंदेलखंड कुर्मी छत्रिय कल्याण समिति कई वर्षों से सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है और इसी क्रम में हमारी समाज में आर्थिक कमजोर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को श्रेष्ठ शिक्षा देने का कार्य किया जाएगा। समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए छात्राओं के लिए निशुल्क छात्रावास बनाने का प्रयास करेंगे।

सामूहिक शादियों के माध्यम से फिजूलखर्ची कम करने का प्रयास के साथ साथ चिकित्सा शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विशेष कार्य किया जायेगा। नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए समिति प्रयासरत रहेगी। आरपी निरंजन एमएलसी प्रतिनिधि ने कहा कि बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति समाज में बहुत अच्छा कार्य कर रही है, और हम आशा करते हैं इसी तरह अच्छा करती रहे।

इस मौके पर उपस्थित डॉ पीएल वर्मा, सुदेश पटेल जिलाध्यक्ष सपा, जितेन पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, राजेंद्र पटेल सुट्टा, चरण सिंह पटेल, कमलेश पटेल प्रधान बैंदा, मूरत पटेल, टिंकू मुखिया जितेंद्र पटेल, उत्तम पटेल ठेकेदार, जगत सिंह पटेल, अंबिका प्रसाद पटेल, दृगपाल पटेल, राम सजीवन पटेल, बासुदेव पटेल, अनूप पटेल, रंजीत पटेल, विक्रम पटेल, डा. सुरेश निरंजन, महेंद्र पटेल, डा. बीके निरंजन एडवोकेट, लवलेश पटेल, अमन पटेल, अरविंद निरंजन, बीएल पटेल, मयंक पटेल, शिवम आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में आभार स्केंद्र पटेल व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

 

Must Read