HomeJaunpurJaunpur News: युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष बनाये गये धीरज जायसवाल एवं...

Jaunpur News: युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष बनाये गये धीरज जायसवाल एवं शुभम महामंत्री

  • युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष बनाये गये धीरज जायसवाल एवं शुभम महामंत्री

तेजस टूडे ब्यूरो
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में युवा जायसवाल समाज कार्यकारिणी का एक साल पूरे होने पर दुबारा अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कराया गया। आगे आये धीरज जायसवाल उर्फ टोनी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं शुभम जायसवाल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। यह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

चुनाव संबंधी जानकारी पूर्व अध्यक्ष रजनीश जायसवाल ने दी। चुनाव अधिकारी संदीप जायसवाल के साथ कालीचरण जायसवाल, अर्पित जायसवाल, उमेश जायसवाल और शिवशंकर जायसवाल की देख—रेख में चुनाव प्रकिया सम्पन्न हुई। औपचारिक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद धीरज जायसवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। शुभम जायसवाल को महामंत्री चुना गया। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कालीचरण जायसवाल ने किया।

वहीं जायसवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज जायसवाल ने समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। महामंत्री शुभम जायसवाल ने भी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंकज जायसवाल, आशीष प्रीतम जायसवाल, ईशान राम जायसवाल, पवन जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, नीरज जायसवाल, अनूप जायसवाल, अभिनन्दन जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अनिल जायसवाल, विजय जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, धीरज सुमंगलम सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read