HomeJaunpurJaunpur News: जौनपुर में हर्षाेउल्लासपूर्वक मनायी गयी श्री सन्त गाड्गे जी की...

Jaunpur News: जौनपुर में हर्षाेउल्लासपूर्वक मनायी गयी श्री सन्त गाड्गे जी की 150वीं जयन्ती

  • जौनपुर में हर्षाेउल्लासपूर्वक मनायी गयी श्री सन्त गाड्गे जी की 150वीं जयन्ती

  • केरारवीर मन्दिर के पास धोबी धर्मशाला के जीर्णोद्धार के शिलापट्ट का हुआ अनावरण

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के केराट कोट (केरारवीर मन्दिर) स्थित नवनिर्मित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला प्रांगढ़ में श्री संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया की अध्यक्षता में बाबा सन्त गाडगे जयंती समारोह हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा संत गाड्गे जी की प्रभातफेरी प्रातः 10 बजे से भण्डारी स्टेशन से आरम्भ होते हुये नगर के मुख्य मार्गाे सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज से होते हुये केरारवीर नवनिर्मित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला पहुंची। इस मौके पर आयोजित सभा में गाड्गे जी के तस्वीर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि डा. आर.के. पटेल विधायक मड़ियाहूँ, विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, पप्पू माली राष्ट्रीय सचिव अपना दल, डॉ विनोद कनौजिया आशीर्वाद हॉस्पिटल, डा. लालजी प्रसाद, मनोज मौर्य प्रतिनिधि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, श्रवण जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल, अख्तर अली प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक कल्याण समिति जौनपुर ने पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित करके सभा का शुभारम्भ किया। साथ ही मड़ियाहूँ विधायक सहित अन्य ने श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला के जीर्णोद्धार हेतु शिलापट्ट का अनावरण किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. पटेल ने कहा कि संजय कन्नौजिया के मार्गदर्शन पर समाज को आगे लाने के लिए जिस तरह से लगे हुए हैं, वह बधाई के पात्र हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया एवं जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कन्नौजिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वजातीय महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अन्त में बाबा का भण्डारा प्रसाद स्वरुप सभी ने ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कन्नौजिया ने अतिथियों का आभार किया।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, नन्द लाल कन्नौजिया प्रधान, हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, संतोष कन्नौजिया, बेचन कन्नौजिया, एडवोकेट शैलेश कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, राजपति कन्नौजिया, गौतम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, पन्धारी कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, कन्हैया लाल कन्नौजिया, रिशू कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, लाले कन्नौजिया, मक्खन कन्नौजिया सहित सैकड़ों लोग लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read