Jaunpur News : बकाया मांगने पर दबंगों ने अण्डे की दुकान में की तोड़फोड़
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के कबूलपुर बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास शुक्रवार की देर रात दबंग युवकों ने एक अंडे की दुकान में जमकर मारपीट किया। साथ ही विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दिया। रात को मौके पर काफी हड़कम्प मचा रहा। पुलिस के आने पर सभी बाइक सहित भाग गये। जानकारी के अनुसार जफराबाद के सुंगुलपुर गांव निवासी गुडू सरोज उक्त बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास अंडा, नमकीन, ठंडा आदि की दुकान चलाता है।
रात को लगभग पौने 10 बजे उसकी दुकान पर तीन चार की संख्या में युवक आये।उन्होंने वहां शराब पिया तथा अण्डा खाया। वे युवक इसके पहले एक बार दुकान पर आकर अण्डा खाकर पैसा बाद में देने की बात कहकर चले गए थे। गुड्डू ने उन लोगों से पिछला पैसा भी मांगा जिस पर उन लोगों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब दुकानदार ने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। वह भाग कर दूर चला गया। इसके बाद उन लोगों ने दुकान के अण्डे फेंक दिए तथा फ्रीज आदि को गिरा दिया। इसके बाद वहां बार्डर का मामला होने के बाद भी जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को आता देख सभी मौके से भाग गये। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पर कार्यवाही होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












