गौवंश से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, तस्कर फरार
नीरज यादव
ऑवला, बरेली। सिरौली अलीगंज रोड़ पर पुलिस को देखकर गौवंश से भरी कार लेकर भाग रहे तस्करों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक पशु की मौत हो गई। जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अलीगंज सिरौली मार्ग पर अलीगंज की ओर से एक कार गौवंश लेकर आ रही थी। इस दौरान सिरौली के पास सड़क पर पुलिस को देखकर तस्कर हड़बड़ा गये और कार को तेजी से खेतों में ले गए जिनमें कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। कार में दो गौवंश ठूंसकर भरे थे।
पुलिस ने पशुओं को बाहर निकाला। लेकिन तब तक हमेशा की तरह तस्कर फरार हो गए थे। मृतक पशु को पुलिस ने दफ़न करवा दिया। घायल को इलाज को अस्पताल में ले आए। पुलिस तस्करों पर कार्रवाई में जुट गई है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












