HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मुख्यमंत्री पुरानी पेंशन से आच्छादित करें: राम मूरत यादव

JAUNPUR NEWS : मुख्यमंत्री पुरानी पेंशन से आच्छादित करें: राम मूरत यादव

JAUNPUR NEWS : मुख्यमंत्री पुरानी पेंशन से आच्छादित करें: राम मूरत यादव

जौनपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम मूरत यादव के नेतृत्व एवं समस्त पदाधिकारियों व शिक्षकों/शिक्षिकाओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि भारत सरकार के पेंशन मंत्रालय द्वारा 3 मार्च को जारी कार्यालय ज्ञाप (मेमोरेंडम) द्वारा नई अंशदाई पेंशन योजना की अधिसूचना पूर्व विज्ञापित पदों/रिक्तियों के सापेक्ष नियुक्त कर्मियों को 1 जनवरी 2004 से पूर्व प्रभावी पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित होने का अवसर प्रदान किया गया है। केंद्र सरकार के वेतन/पेंशन से संबंधित समस्त प्रक्रियागत आदेश उत्तर प्रदेश में भी समान रूप से लागू होते रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचना द्वारा नवीन अंशदाई पेंशन योजना 1 अप्रैल 2005 से प्रभावी की गई है। भारत सरकार के उपरोक्त कार्यालय मेमोरेंडम के अनुरूप उत्तर प्रदेश में शासनादेश जारी करने की कृपा करें जिससे अधिसूचना 28 मार्च 2005 से पूर्व अधिसूचित/विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष नियुक्त समस्त शिक्षकों/कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2005 से पूर्व प्रभावी पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सके।

ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री संजय मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत पटेल, प्रमोद यादव, जिला मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष निरंजन यादव, संयुक्त मंत्री बृजेश सिंह, इन्दु प्रकाश यादव मीडिया प्रभारी अटेवा, राजन सिंह, सुधाकर, राजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, विजय यादव, रमाशंकर, महेंद्र, जेपी सिंह, आशीष सिंह, काशी नंदन मिश्रा, रविंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, शैलेंद्र पाल, लालचंद, अशोक राव, स्वतंत्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजेश, राम सिंह, बेगम, सुनीता, विजय, नंदिनी, विभा सिंह, नीलम सिंह सहित तमाम शिक्षक/कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read