Jaunpur News : एसडीएम के आदेश को दरकिनार कर कराया जा रहा निर्माण
पीड़ित ने सीओ से मिलकर लगायी न्याय की गुहार
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत महुवारी गांव में उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया के स्थगन आदेश को दरकिनार कर दबंगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित शुक्रवार की सुबह क्षेत्राधिकारी एसपी उपाध्याय से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित शीतला प्रसाद यादव पुत्र सहती यादव ने बताया कि मिलजुमला आराजी नंबर 146 पर सहखातेदार है जिसको लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के चलते आराजी नंबर 146 पर उपजिलाधिकारी से मिलकर आराजी नम्बर पर स्थगन आदेश लिया है जिसकी नियत तारीख 18 जून है। बाबजूद इसके भी विपक्षीगण द्वारा जबर्दस्ती निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के लचर रवैया से दबंगों द्वारा कभी रात में तो कभी दिन में कार्य किया जा रहा है। पुलिस निर्माण कार्य रोकने में असफल रही है। पीड़ित का आरोप है कि निर्माण कार्य थानागद्दी पुलिस की मदद से कराया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















