सुरेन्द्र शुक्ल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
सुरेन्द्र शुक्ल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
दिलीप व्यास मीडिया प्रभारी नियुक्त
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. अनुराग पाण्डेय ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पं. सुरेन्द्र शुक्ल को मनोनीत किया है। तथा उनसे समस्त वर्गों को जोड़ने की अपेक्षा की है।
भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति विभिन्न कारणों से बहुत दिनों से टल रही थी, जबकि पं. सुरेन्द्र शुक्ल अनौपचारिक रूप से इस कार्यभार को देख रहे थे, परन्तु आज विधिवत प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई तथा यह अपेक्षा की गई कि प्रदेश अध्यक्ष ब्राहमण हितों को संरक्षण देते हुए, सम्पूर्ण समाज को जोड़ने का कार्य करें। इस अवसर पर ‘वर्तमान में ब्राहमण संगठनों की प्रासंगिकता’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि देश-प्रदेश में ब्राहमण संगठनों की बाढ़ सी आ गई है, तथा ब्राहमण नेता काम करने की जगह सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह से ब्राहमणों की एकता तथा हितों की सुरक्षा तथा संरक्षा नहीं हो सकती। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, भारतीय ब्राहमण महासभा, सस्ती लोकप्रियता की जगह ‘कार्य संस्कृति’ को बढ़ावा देगी।
हम ब्राहमणों को मजबूत करते हुए सर्वसमाज को जोड़ने, तथा उनके हितों के लिए काम करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विडम्बना यह है कि ब्राह्मण नेता केवल ब्राहमणों की ही बात करते हैं- जबकि किसी एक वर्ग से जुड़कर सम्पूर्ण समाज का हित नहीं हो सकता और सम्पूर्ण समाज के हित के बगैर ब्राहमणों का हित नहीं हो सकता। ब्राहमण नेता केवल ब्राहमणों की बात करके उनको शेष समाज से अलग-अलग कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। ब्राहमण जब सम्पूर्ण समाज के लिए काम करेंगे तभी उनकी प्रासंगिकता बढ़ेगी और समाज में उनकी ग्राहयता भी। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोग समाज के विभिन्न वर्गों में छोटी-बड़ी बैठकें करके, उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर भारतीय ब्राहमण महासभा के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर दिलीप पाठक को राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता तथा दिलीप व्यास को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर तेज नारायण पाण्डेय (पू. प्रवक्ता कालीचरण इण्टर कालेज), सुनीता पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष) महिला मोर्चा भारतीय ब्राहमण महासभा, शेष कुमार मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष), भारतीय ब्राहमण महासभा मिथिलेश तिवारी (राष्ट्रीय महासचिव), दीपू शुक्ला (राष्ट्रीय सचिव) आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।