HomeJaunpurJaunpur News : संविधान दिवस आजाद देश का आजाद नागरिक होने का...

Jaunpur News : संविधान दिवस आजाद देश का आजाद नागरिक होने का दिलाता है एहसासः ट्रिब्यूनल जज

Jaunpur News : संविधान दिवस आजाद देश का आजाद नागरिक होने का दिलाता है एहसासः ट्रिब्यूनल जज

हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट
जौनपुर। संविधान दिवस हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक होने की भावना का एहसास कराता है। 26 नवम्बर को भारत का संविधान अंगीकृत किया गया। संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकार हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रखना सिखाते हैं तथा मौलिक कर्तव्य हमें देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सिखाते हैं।

Jaunpur News : संविधान दिवस आजाद देश का आजाद नागरिक होने का दिलाता है एहसासः ट्रिब्यूनल जज

उक्त बातें ट्रिब्यूनल जज मनोज सिंह गौतम ने शुक्रवार को संविधान दिवस पर ट्रिब्यूनल में आयोजित गोष्ठी में कही। साथ ही आगे कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर जयंती दिन मनाई जाती है। संविधान निर्माण में उनका अभूतपूर्व योगदान है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। संविधान में उल्लिखित सिद्धांतों का पालन ही संविधान निर्माताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अधिवक्ता कृपाशंकर श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिन्हा, ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, सुभाष मिश्र, सत्येंद्र सिंह, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, अवधेश यादव, सनी यादव, निलेश यादव आदि उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read