HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सिकरारा एसबीआई पर कांग्रेसजनों ने किया धरना प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS : सिकरारा एसबीआई पर कांग्रेसजनों ने किया धरना प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS : सिकरारा एसबीआई पर कांग्रेसजनों ने किया धरना प्रदर्शन

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय चौराहे पर स्थित एसबीआई शाखा के सामने ब्लाक के कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन कर सयुक्त रूप से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र की भाजपा सरकार सार्वजनिक उपक्रमो को क्रोनी कैंपिटलिज्म नीति के तहत अडानी समूह को दिया जाने के खिलाफ विरोध जताया है|

आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है| एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक उपक्रमों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है जिससे गरीब व मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है|

इसमें गरीब जनता के खून पसीने की कमाई लगी हुई है| उन्हें किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत हाथों में नहीं सौंपा जाने की मांग की है| ब्लॉक अध्यक्ष राजीव निषाद व महिला मोर्चा की रेखा सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किये।

इस अवसर पर राकेश मिश्रा मंगला, योगिता सरोज, लाल बहादुर गौतम, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, मुन्ना मिश्रा, धर्मा गौतम, विपिन तिवारी, सत्य प्रकाश दूबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read