HomeSitapurसीएचसी अधीक्षक ने पकड़ी अवैध क्लीनिक

सीएचसी अधीक्षक ने पकड़ी अवैध क्लीनिक

सीएचसी अधीक्षक ने पकड़ी अवैध क्लीनिक

पुनीत यादव
सीतापुर। कमलापुर विकास खण्ड में सीएचसी से सौ मीटर की दूरी पर संचालित अवैध क्लीनिक पर अधीक्षक ने छापा मारा। क्लीनिक में झोला छाप मरीजों का इलाज करता मिला। अचानक छापा पड़ने से वहां हड़कंप मच गया। अधीक्षक ने क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया और तीन दिन में अभिलेख व स्पष्टीकरण मांगा है।

कसमण्डा सीएचसी के पास झोला छाप अवैध क्लीनिक का संचालन कर रहा है। क्लीनिक में सीएचसी जा रहे मरीजों को बहलाकर इलाज के नाम पर वसूली की जा रही थी। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविन्द बाजपेयी ने क्लीनिक पर छापा मारा।

इससे वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान झोला छाप मरीजों का इलाज करता हुआ मिला। अधीक्षक ने बताया कि जांच में कोई भी अभिलेख नहीं मिले हैं जिसके बाद नोटिस चस्पा किया गया। झोला छाप से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read