HomeJaunpurJaunpur News : नगर उद्योग व्यापार मण्डल का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न

Jaunpur News : नगर उद्योग व्यापार मण्डल का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न

Jaunpur News : नगर उद्योग व्यापार मण्डल का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जौनपुर से सोमेश्वर केसरवानी को प्रदेश उपाध्यक्ष और महेंद्र सोनकर को प्रदेश मंत्री नियुक्त करने के बाद अभिनंदन समारोह किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन की उपस्थिति में यह आयोजन नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में अहियापुर मोड़ पर स्थित राम जानकी मंदिर पर संपन्न हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि के आगमन पर नगर कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन ने कहा कि नगर कमेटी द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम की जितनी भी सराहना की जाय, कम होगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा को धन्यवाद देते हुये कहा कि उन्होंने जौनपुर को पूर्ण सम्मान देते हुए कई प्रदेश पदाधिकारी जौनपुर से बनाये, उसके लिये जौनपुर उनका आभार प्रकट करता है।

नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से नगर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यों की प्रशंसा किया जहां नगर अध्यक्ष श्री जायसवाल, जिला संरक्षक राजदेव यादव व अशोक बैंकर ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि आज इस समय व्यापारियों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी बड़े व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान पर सीसी कैमरा लगाने का निवेदन भी किया। तत्पश्चात अध्यक्ष के साथ महामंत्री (उत्तरी) मनोज साहू, महामंत्री (दक्षिणी) मुन्ना लाल अग्रहरि, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, राकेश जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, सत्य प्रकाश जायसवाल, धीरज साहू, नीरज शाह, अमितोष गुप्ता, पारसनाथ गुप्त, घनश्याम मद्धेशिया के साथ सभी नगर पदाधिकारियों ने प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अंगवस्त्रम के साथ माल्यार्पण बुकें देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।

कार्यक्रम में प्रदेश युवा महामंत्री आशीष गुप्ता, प्रदेश युवा संगठन मंत्री संजीव यादव, विनय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, अरशद कुरैशी, रामशरण मौर्य, महामंत्री रामकुमार साहू, नीरज श्रीवास्तव, संतोष मौर्या, रामकुमार साहू, उदय शंकर शुक्ला, राजेश अग्रहरी, जागेश्वर केसरवानी, पवन साहू, संतोष सेठ, हफिज शाह, अनिल जायसवाल, अजय देवा, अनूप जायसवाल, सतीश अग्रहरि, अतुल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, आनंद साहू, चंद्र प्रकाश जायसवाल, नर्वदेश्वर केसरवानी, मोहम्मद अली, राजीव साहू, इंद्रजीत मौर्य, राकेश सेठ, मधुसूदन बैंकर, योगेश साहू, शिवकुमार साहू, अनुराग सोनकर, सुधीर साहू, राम आसरे मौर्य, आशीष कुमार, अभिषेक सेठ, जगदीश गुप्ता, जतन मौर्य, विनोद सोनकर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा जिलाध्यक्ष/प्रदेश युवा संगठन मंत्री संतोष अग्रहरि ने किया। अन्त में नगर महामंत्री (उत्तरी) मनोज साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Instructions given regarding electoral rolls through video conferencing Jaunpur News : Rovers and Ranger entry training camp completed Advertisement: पूर्वांचल के प्रचलित ज्वेलरी ब्रांड 'ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेलर्स' की प्रदर्शनी जौनपुर में पहली बार 17 से 20 दिसम्बर 2021 तक | स्थान: होटल रघुवंशी, टी.डी. कालेज रोड, ओलन्दगंज, जौनपुर Jaunpur News : युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, परिजनों ने कराया भर्ती

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

Must Read