महत्वपूर्ण जानकारी: 1957 विधानसभा चुनाव में जौनपुर के दो राजा चुने गये थे विधायक, ​जानिए कौन था जिले का पहला एमएलए

महत्वपूर्ण जानकारी: 1957 विधानसभा चुनाव में जौनपुर के दो राजा चुने गये थे विधायक, ​जानिए कौन था जिले का पहला एमएलए

जौनपुर। सन् 1957 में हुए विधानसभा चुनाव में मड़ियाहूं सीट पर तारा देवी ने जीत दर्ज कर जिले की पहली महिला विधायक होने का गौरव प्राप्त किया। दूसरी तरफ शाहगंज प्रथम सीट पर राजा श्रीपाल सिंह ने निर्दल चुनाव जीतने का रिकार्ड बनाया था। उधर जौनपुर सीट पर राजा यादवेन्द्रदत्त दुबे ने पहली बार भारतीय जनसंघ का झण्डा बुलंद किया था।

देखिये कौन कौन लोग चुने गये थे दूसरी विधानसभा के सदस्य

  1. बसरसठी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र चुनाव जीते थे। उन्हे कुल 18772 वोट मिला था। दूसरे नम्बर पर रहे सीपीआई के राममूर्ति सिंह उन्हे कुल 6465 वोट मिला था।

  2. मड़ियाहूं सीट पर कांग्रेस की तारा देवी विधायक चुनी गयी थी। उन्हे कुल 20712 मत प्राप्त हुआ था। दूसरे नम्बर पर रहे भारतीय जनसंघ के जगरन्नाथ उन्हे 10723 वोट मिला था।

  3. मछलीशहर सीट पर कांग्रेस के रऊफ जाफरी जीते थे। उन्हे कुल 22756 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर पीएसपी के केशरी पाण्डेय उन्हे कुल 13909 वोट प्राप्त हुआ था।

  4. गढ़वारा से कांग्रेस के नागेश्वर द्विवेदी चुनाव जीते थे। उन्हे कुल 19413 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर रहे निर्दल प्रत्याशी गौरीशंकर उनके खाते में 12379 वोट आया था।

  5. शाहगंज प्रथम से निर्दल प्रत्याशी कुवर श्रीपाल सिंह विधायक चुने गये थे। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के लक्ष्मी शंकर यादव उन्हे कुल 34021 वोट मिला था।

  6. शाहगंज द्वितीय से कांग्रेस के माताप्रसाद पहलीबार विधायक चुने गये थे। उन्हे कुल 37746 मत मिला था। दूसरे नम्बर पर रहे पीएसपी के जमीरूल हसन उन्हे 14494 वोट मिला था।

  7. रारी से कांग्रेस के रामलखन चुनाव जीते थे। उन्हे कुल 17813 वोट मिला था। दूसरे नम्बर पर रहे बीजेएस के जंगबहादुर उन्हे कुल 8959 वोट मिला था।

  8. जौनपुर सीट पर राजा यादवेन्द्रदत्त दुबे ने भारतीय जनसंघ का खाता खोला था उन्हे 34502 वोट मिला था। कांग्रेस प्रत्याशी भगवतीद्दीन तिवारी को मात्र 11933 वोट मिला था।

  9. केराकत सीट प्रथम पर कांग्रेस के लालबहादुर चुनाव जीते थे। उन्हे 39561 मत मिला था। दूसरे स्थान पर रहे बीजेएस के सरत कुमार को 9281 वोट मिला था।

  10. केराकत द्वितीय पर कांग्रेस के राम समझावन विधायक बने थे। उन्हे 38939 मत मिला था। दूसरे नम्बर पर रहे बीजेएस के भगवान को 7579 वोट मिला था।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Instructions given regarding electoral rolls through video conferencing Jaunpur News : Rovers and Ranger entry training camp completed Advertisement: पूर्वांचल के प्रचलित ज्वेलरी ब्रांड 'ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेलर्स' की प्रदर्शनी जौनपुर में पहली बार 17 से 20 दिसम्बर 2021 तक | स्थान: होटल रघुवंशी, टी.डी. कालेज रोड, ओलन्दगंज, जौनपुर Jaunpur News : युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, परिजनों ने कराया भर्ती

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent