Jaunpur News : पूर्व राज्यपाल सैय्यद सिब्ते रजी नकवी जायसी के निधन पर शोकसभा
96394
Jaunpur News : पूर्व राज्यपाल सैय्यद सिब्ते रजी नकवी जायसी के निधन पर शोकसभा
उनकी शख्सियत समाज के हर तबके को करती है प्रभावितः असलम नकवी जौनपुर। शेख नूरूल हसन मेमोरियल सोसायटी कार्यालय में सैय्यद सिब्ते रजी नकवी पूर्व राज्यपाल आसाम, झारखंड एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निधन पर शोकसभा हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैय्यद परवेज हसन ने किया। इस मौके पर श्री रजी की सामाजिक सेवाओं का जिक्र करते हुये उपस्थित जनों ने कहा कि उन्होंने शिक्षा मंत्री के रुप में उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग में काफी सुधार किया था।
उर्दू भाषा को रोजी-रोटी से जोड़ा था। उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जायेगा। वह हिन्दी व उर्दू के कुशल वक्ता थे। उनको लखनऊ के गुफरान माब इमामबाड़ा में दफन किया गया। इसी क्रम में सैय्यद असलम नकवी ने कहा कि मरहूम सिब्ते रजी की शख्सियत समाज के हर तबके को प्रभावित करती थी। उनको जौनपुर से काफी लगाव था। यहां के कांग्रेसजनों में वह काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने मंत्री रहते हुए कई बार जौनपुर का दौरा किया था। उनके निधन पर जन मानस में शोक व्याप्त है। शोकसभा में सोसायटी के प्रबन्धक/सचिव शेख अली मंजर डेजी, सिकंदर इकबाल, अमरनाथ राजू, नासिर रजा, सैयद परवेज हसन, नईम हैदर, डा. तकवीम हैदर राहिल, बदरुजमा बन्ने, आसिफ आब्दी, रजी हैदर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।