JAUNPUR NEWS : जफराबाद नगर पंचायत में ईओ की अध्यक्षता में हुई शोकसभा
मेरठ के लावड़ ईओ की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर पंचायत परिवार शोकाकुल
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के लावड़ नगर पंचायत के ईओ सुधीर सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के डीसी कोऑर्डिनेटर तनुज ठाकुर व सफाईकर्मी असलम जिनकी सोमवार की रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, पर बुधवार को जफराबाद नगर पंचायत कार्यालय में ईओ गौरव सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने शोकसभा किया।
इस मौके पर ईओ श्री सिंह सहित उपस्थित सभी ने कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया। शोकसभा में अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह, लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार यादव, राकेश गुप्ता, शाह दाउद, सूरज, आकाश, मोहम्मद तारिक, विकास आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











