डोर फाउण्डेशन के रत्नेश मण्डल व आकाश राय जिलाध्यक्ष मनोनीत
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। डोर फाउंडेशन आध्यात्मिक, सांस्कृतिक सामाजिक व भष्टाचार विरोधी संगठन द्धारा स्थानीय घुरामऊ स्थित कार्यालय में कार्यकारणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने किया।
समारोह का शुभारंभ अतिथि द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर व अतिथियों के बैच व माल्यार्पण से हुआ। प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बालक त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी, मंडल उपाध्यक्ष शशिकांति तिवारी, जिलाध्यक्ष आकाश राय को मनोनीत किया गया। वहीं जिलास्तरीय कार्यकारणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष आकाश राय ने जिला महासचिव अम्ब्रीश दीक्षित, मंत्री विजय शुक्ला जिला, उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपाई, रामकुमार कटियार, अनिल श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री विनोद त्रिपाठी, डॉ विकास चन्द्र जैन, संगठन मंत्री कमलेश मेहरोत्रा, मीडिया प्रभारी शिखा शर्मा को मनोनीत किया गया।
प्रकोष्ठ का गठन करते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ शांति स्वरुप रस्तोगी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक प्रजापति, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशिकला मिश्रा, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अन्नी मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष महिला युवा मोर्चा रजनी वर्मा, कार्यालय प्रभारी प्रदीप राय, जिला सलाहकार डॉ कमल किशोर सेठ को मनोनीत करते हुए सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर व माल्यार्पण करके बधाई दी गई।
अंत में राष्टीय उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व महासचिव ने संगठन को एक नई दिशा व उंचाई तक ले जाते हुए एकता की मिशाल कायम कर जनहित में कार्य करते रहने की आशा व्यक्त करते हुए सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संवादहीनता को छोड़ते हुए एकजुटता एवं सक्रियता के साथ कार्य करे तभी संगठन उचाईयों को छुएगा। अंत में नव मनोनीत जिलाध्यक्ष आकाश राय ने सभी का आभार जताया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











