Jaunpur News : मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर विकास खण्ड अन्तर्गत के कम्पोजिट विद्यालय गरियांव के शिक्षक व छात्रों ने 7 मार्च को विधानसभा चुनाव हेतु मतदान में सभी को वोट देने के लिए जागरूक करने के लिए शनिवार को मानव श्रृंखला बनाकर वोट करेगा जौनपुर, पहले मतदान फिर जलपान, वोट देने जाना है लोकतंत्र का पर्व मनाना है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारों के साथ क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर लोकतंत्र का उत्सव मनाने के लिए संपूर्ण बाजार को मानव श्रृंखला में बांध लिया।

यह दृश्य देख लोग शिक्षकों तथा छात्रों के इस अनोखे जागरूकता अभियान की सराहना की। लोगों ने छात्रों को टॉफी आदि वितरित किया। प्रधानाध्यापक संजय मिश्र ने लोगों को जागरूक करते हुए अपील किया कि हमारे देश की समृद्धि व मजबूत लोकतंत्र हेतु चुनाव महापर्व है इस महापर्व रूपी यज्ञ में सबको अपनी दान रूपी आहुति देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। इस अभियान में शिक्षक संजय मिश्र, आलोक शुक्ला, सुरेंद्र प्रसाद, प्रवीण श्रीवास्तव, सुदेश कुमार, अजीत सिंह चौहान, शीतला प्रसाद, अरविंद तिवारी, चंपा मौर्य, अनारा यादव, सहायक नर्स प्रीति राय, बाल संसद के सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













