आग लगने से गृहस्थी जलकर राख
शिवमंगल अग्रहरि
मानिकपुर, चित्रकूट। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बगदरी निवासी चुन्नी लाल कोल व उसकी पत्नी सुरतिया कोल अपने जानवरों के लिए चारा लेने गांव गए हुए थे। इस दौरान उनके घर में आग लग गई जिसकी सूचना पाते ही वह घर की दौडे़।

सुरतियां कोल घर पहुंचकर अपना सामान व कपड़े निकालने लगी। इस दौरान उसका मुंह जल गया। घर के आस-पड़ोस के लोगों ने आग को बुझाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













