Jaunpur News : सीडीओ ने पिंक सहित मॉडल बूथ का किया निरीक्षण
सीडीओ ने ईओ मछलीशहर को लगायी फटकार
ड्यूटी में लगे कर्मियों ने भोजन से लेकर दूसरी सुविधाएं न मिलने का लगाया आरोप
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्थानीय विधानसभा के कन्या प्राथमिक पाठशाला में बने माडल बूथ और बिहारी महिला महाविद्यालय में बने पिंक बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ के अंदर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से भोजन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने रात में भोजन और सोने के लिये खाट नही मिलने की जानकारी दी। इसके अलावा मतदान के समय भी समय पर पानी से लेकर कोई सुविधा समय पर नही मिलने की शिकायत की जिसके बाद सीडीओ ने ईओ बृजकिशोर सिंह की घोर लापरवाही को देखते हुए ईओ के प्रति नाराजगी जताते हुए अपने स्टेनो को टेलीफोन करके कहा।
ईओ मछलीशहर ब्रिज किशोर सिंह गौर के खिलाफ उनकी सर्विस बुक में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराते हुए का प्रमोशन पर रोक लगाने की बात भी कही गयी। कुछ समय में मौके पर पहुंचे ईओ ने अपनी सफाई पेश करते हुए बताया कि किसी भी टेंट खाट नहीं थी। सभी को गद्दा और रजाई दिया गया था। भोजन भी समय पर दिया गया था किंतु सीडीओ ने ईओ को फटकार लगाते हुए बृजकिशोर सिंह के खिलाफ ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













