नाबालिग की जल्द बरामदगी व नामजद व्यापारी का उत्पीड़न न करने को लेकर व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
जयेश बादल
ललितपुर। बिल्डिंग मैटेरियल की चोरी के आरोपों से घिरा हुआ एक नाबालिक किशोर अपनी साइकिल उठाने व्यापारी के घर गया हुआ था और वहां से अचानक गायब हो गया था जिसका आज तक पता नहीं चल सका है। उक्त मामले में व्यापारी पर नाबालिक किशोर के परिजनों ने मामला भी पंजीकृत कराया था लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला। इसको लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया जिसमें नावालिग किशोर को जल्द से जल्द ढूढ़ने और व्यापारी का उत्पीड़न न करने की मांग उठाई है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि 2 मार्च को तनिष्क राजपूत पुत्र अजय राजपूत निवासी तालाबपुरा जो खो गया एवं जिसकी प्राथमिक सूचना उसके परिजनों द्वारा व्यापारी के खिलाफ दर्ज कराई गई है। परिजनों द्वारा एक नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के ऊपर शक करते हुये यह आरोप लगाया जा रहा कि उनके बेटे तनिष्क का उक्त व्यापारी द्वारा अपरहण कर लिया है। इस विषय में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अनुरोध करता है कि तनिष्क राजपूत का पता लगाने के लिए अनेक अन्य ऐंगल से भी जांच-पड़ताल की जानी अति आवश्यक है, क्योंकि जिस व्यापारी पर परिजनों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है, वह बेहद सीधा-साधा, सामाजिक तथा जिले का प्रतिष्ठित व्यापारी है।
अनुरोध है कि किसी निर्दोष व्यक्ति का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं किया जाए तथा अन्य ऐंगल से भी जांच पड़ताल कर तनिष्क राजपूत की जल्द से जल्द खोज कर उनके परिजनों को सौंपा जाए। साथ ही निर्दोष व्यापारी का उत्पीड़न न किया जाए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कडकी, जिला महामंत्री अज्जू बाबा, जिला संयोजक गिरीश पाठक, मंडल अध्यक्ष अजय जैन साइकिल, आईटी सेल जिलाध्यक्ष नूतन राज सक्सेना, मीडिया प्रभारी मनीष जैन मंगू, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत जैन रोंडा, नगर अध्यक्ष संजय जैन रसिया, नगर महामंत्री राजेश दुबे, युवा जिलाध्यक्ष सानू बाबा, नगर युवा अध्यक्ष दीपक राठौर, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधव सुनील चौबे बुढ़वार, अजय जैन अज्जू, आशीष गोस्वामी, जितेन्द्र जैन मुच्छड़, भरत रिछारिया, रविंद्र मोदी, त्रिदेव दुबे, नगर युवा महामंत्री जितेंद्र राठौर, आयुष नामदेव, सनी गुप्ता, रिंकू नामदेव, सलमान, संदेश यादव, अजय सिंह आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










