HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कम्प्यूटर संचालन पर फायरिंग के मामले पर दो के...

JAUNPUR NEWS : कम्प्यूटर संचालन पर फायरिंग के मामले पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

JAUNPUR NEWS : कम्प्यूटर संचालन पर फायरिंग के मामले पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बदमाशों ने डेरायुसूफ बाजार में युवक पर चलायी थीं गोलियां
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डेरा युसुफ बाजार में रविवार की रात करीब 10 बजे कंप्यूटर संचालक के ऊपर फायरिंग के मामले पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फायरिंग करने वाले बदमाशों की सीसी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार डेरायुशुफ बाजार में कंप्यूटर संचालक प्रदीप चन्द्र मौर्य कंप्यूटर की दुकान बंद कर के ताल्लुकदार मिश्र की दुकान पर चाय पीने के लिए पहुंचे। वहां से जैसे ही वह मोटरसाइकिल पर घर जाने के लिए बैठे।

उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गाली देते हुए लक्ष्य कर दो फायरिंग किए। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। बचाव के लिए भागे। गोली दीवाल में टकराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद भी किए। पीड़ित प्रदीप चंद मर्य के तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। उधर फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आस—पास के लगे कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। फायरिंग के मामले पर जांच पड़ताल में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read