HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दिसम्बर तक 80% विद्यालयों को कार्य योजना बनाकर बनायें...

JAUNPUR NEWS : दिसम्बर तक 80% विद्यालयों को कार्य योजना बनाकर बनायें निपुण:

JAUNPUR NEWS : दिसम्बर तक 80% विद्यालयों को कार्य योजना बनाकर बनायें निपुण:

डायट प्राचार्य
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय बीआरसी पर मासिक बैठक हुई जहां प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डायट ने कहा कि छात्र उपस्थिति हेतु महाअभियान चलाए जाने की जरूरत है। सभी कक्षाध्यापक और शिक्षकों को दृढ़प्रतिज्ञ होकर अपनी कार्य योजना को शत—प्रतिशत लागू करना होगा तभी विकास क्षेत्र प्रेरक बन पाएगा।

एआरपी को छोटी—छोटी बैठकों के माध्यम से शिक्षकों को अभिप्रेरित करना होगा। सभी शिक्षक संकुल सदस्यों की निपुण विद्यालय योजना का निर्माण और क्रियान्वयन का एआरपी अवलोकन करें। बैठक में क्लास रूम ट्रांजेक्शन में 9 अंक प्राप्त करने वाले प्रधानाध्यापकों को सराहा गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता एसपी सिंह, आरएन यादव, समस्त एआरपी सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता आनंद प्रकाश सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read