Sunday, June 14, 2026
HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कमरे का ताला तोड़कर लाखों के गहने सहित नगदी...

JAUNPUR NEWS : कमरे का ताला तोड़कर लाखों के गहने सहित नगदी लेकर चोर हुये चम्पत

-

JAUNPUR NEWS : कमरे का ताला तोड़कर लाखों के गहने सहित नगदी लेकर चोर हुये चम्पत

फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचा डॉग स्क्वाड, चोरी का पता लगाने में रही असफल
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सरौनी पूरब पट्टी में बीती रात चोरों ने लाखों के गहने समेत नगद एक लाख छ हजार रुपया लेकर चंपत हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

गौरतलब हो कि प्रकाश सिंह पुत्र सीताराम सिंह अपने परिवार समेत खाना खाकर सो गये। आधी रात बाद चोर चंद्रकला पत्नी अविनाश सिंह के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा मंगलसूत्र, हार, चार चूड़ी, तीन चैन, आठ अंगूठी, तीन कान की बाली, दी पायल, मांगटीका, नथिया, पैजनी, 5 मीना व नगदी एक लाख छ हजार रुपया लेकर चंपत हो गए।

सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला देख चोरी होने की अंदेशा हुई तो आनन—फानन में कमरे के अंदर जाकर बिखरा सामान देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मौके की जांच पड़ताल में जुट गई। साथ ही मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाड पहुंच मौके की पड़ताल की। डॉग स्क्वाड घर से कुछ दूरी पर बने एक खंडहर से होकर रोड पर पहुंच वापस लौटने के साथ ही चोरी का खुलासा करने में असफल रही। पीड़ित कोतवाली पहुंच अज्ञात चोरों के खिलास तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular