Jaunpur News : यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, चालक गम्भीर रूप से घायल
अमित कुमार गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत आजमगढ़ वाराणसी मार्ग के कनौरा बार्डर पर शनिवार की अपराह्न लगभग 3 बजे अनियंत्रित होकर बस खाई में जा पलटी। बस चालक गंभीर रूप से हुआ घायल।

मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ से वाराणसी की तरह यात्रियों से भरी बस जा रही थी कि जैसे ही कनौरा के समीप पहुंची की बस का संतुलन खराब हो गया और अनियंत्रित होकर बस खाई में जा पलटी। हालांकि हादसे में किसी भी यात्री को चोटे नहीं आई। सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाल लिया गया लेकिन हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बस चालक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी भेज जांच पड़ताल में जुट गईं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















