रेन बसेरा बनकर रह गया किराना स्टोर
रैन बसेरा में दुकान के लिये आखिर कौन जिम्मेदार?
संतोष तिवारी
मैनपुरी। कुरावली एक तरफ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाकर सड़क के फुटपाथ को साफ कराने की बात करते है जिसके लिए उन्होने संबंधित अधिकारियों को आदेश भी दिए हैं लेकिन नगर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाका पुराने अस्थाई बस अड्डा पर नगर पंचायत द्वारा सर्दी के समय बनवाएं गए रैन बसेरा में अब परचून की दुकान संचालित हो रही है।

ऐसा नही है कि इसमें नगर पंचायत की लापरवाही नही है। नगर के लोगो में चर्चा है कि नगर पंचायत के रैन बसेरा में संचालित दुकान के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है? नगर के सरकारी अस्थाई बस अड्डा के निकट नेशनल हाईबे के किनारे हर साल सर्दी के मौसम में राहगीर लोगो को सर्दी से बचाने के लिए अस्थाई रैन बसेरा बनाया जाता है। रैन बसेरा के निर्माण में अस्थाई तौर टिनशैड लगाई जाती है। केवल सामने का हिस्सा गेट लगाने के लिए खुला रखा जाता है। सर्दी का मौसम खत्म होने के बाद अस्थाई रैन बसेरा के अतिक्रमण को हटा दिया जाता था लेकिन इस साल रैन बसेरा के अतिक्रमण को नगर पंचायत द्वारा हटवाया नही गया। वर्तमान में रैन बसेरा की अस्थाई चाहरदीवारी के अंदर परचून की दुकान संचालित हो रही है। इस दुकान के संचालन से लोगों के दिलों में सवाल आता है, सवाल करके नगर के लोग नगर पंचायत से पूछ रहे हैं कि अस्थाई रैन बसेरा की चहारदीवारी में दुकान संचालित करने पर क्या अतिक्रमण नही होता है। इसके लिए आखिर कौन जिम्मेदार है?
जीटी रोड किनारे हटवाया गया अतिक्रमण, क्यों नहीं हटी दुकान?
मुख्यमंत्री के सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाने के आदेश के बाद नगर में जीटी रोड किनारे राजस्व टीम व नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान चला अतिक्रमण हटवाया गया। उस समय सड़क किनारे अतिक्रमण हट गया लेकिन नगर पंचायत के रैन बसेरा में संचालित दुकान को नही हटवाया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि रैन बसेरा की चाहरदीवारी में दुकान संचालित करने वाले को नगर पंचायत का संरक्षण है। इस मामले में हमें कुछ भी नही कहना है, इस संबंध में नगर पंचायत ईओ को कहना है वह जो भी कहें, उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। अगर नगर पंचायत की तरफ सूचना दी जाती है तो रैन बसेरा की चहारदीवारी में लगी परचून की दुकान को हटवाया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












