HomeJaunpurJaunpur News : ओलन्दगंज मार्केट में छोटे दुकानदारों पर टूटा बुलडोजर का...

Jaunpur News : ओलन्दगंज मार्केट में छोटे दुकानदारों पर टूटा बुलडोजर का कहर

Jaunpur News : ओलन्दगंज मार्केट में छोटे दुकानदारों पर टूटा बुलडोजर का कहर

जौनपुर। नगर के ओलन्दगंज मार्केट में छोटे दुकानदारों पर बुलडोजर कहर बनकर टूटा है। एक कपड़ा व्यवसायी ने भूमि विवाद में चौरा माता मंदिर के ठीक सामने स्थित आधा दर्जन दुकानों पर अचानक आधी रात में बुलडोजर चलवा दिया। इससे दुकानों के साथ ही उसमें भरे सामान भी बर्बाद हो गए।

लाखों की कीमत के सामान मलबे में दब गए। सुबह अपनी दुकान खोलने लोग पहुंचे तो वहां का मंजर देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकानदारों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के ओलन्दगंज में स्थित चौरा माता मंदिर के ठीक सामने छोटी-छोटी आधा दर्जन दुकानें थी। इसमें चूड़ी व प्लास्टिक का सामान लोग बेचते थे। कुछ साल पहले इस जगह का बैनामा कपड़े बड़े व्यवसायी राजाराम एंड संस के मालिक ने करा लिया। बैनामा होने के बाद दुकान खाली कराने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसका मुकदमा नगर मजिस्ट्रेट के यहां चल रहा था। एक पक्ष परमजीत सिंह व दूसरा पक्ष बैनामा कराने वाले राजाराम एंड संस के मालिक हैं। इसी बीच आरोप है कि रात में राजाराम के बेटे प्रमोद अग्रहरी व अन्य लोग आए और बुलडोजर से दुकानों को ध्वस्त करा दिया।

बिना किसी सूचना के ध्वस्तीकरण कराने से दुकान में रखा लाखों का माल दबकर नष्ट हो गया। परमजीत ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौजूदा कोतवाल छुट्टी पर थे। एएसआई रमेश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद परमजीत से तहरीर ली और दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बारे में हिन्दुस्तान ने रमेश यादव से बात की। उन्होंने बताया कि राजाराम के बेटे प्रमोद अग्रहरी व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री भी मौका पर पहुंचकर जाँच पड़ताल किया उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने की जानकारी दिया है तथा मलबे दबकर नष्ट हुए सामानो की भरपाई भी आरोपियों से कराने को कहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read