HomeJaunpurJaunpur News : हीरापुर मचहटी में जमकर गरजा बुलडोजर

Jaunpur News : हीरापुर मचहटी में जमकर गरजा बुलडोजर

Jaunpur News : हीरापुर मचहटी में जमकर गरजा बुलडोजर

जलखाते की जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त
वर्षों संघर्ष के बाद चला बुलडोजर, ग्रामीणों में छायी खुशी
विनोद कुमार
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हीरापुर मचहटी में बुधवार की दोपहर वर्षों से जलखाते की जमीन पर हुए अवैध कब्जे पर उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया व नायब तहसीलदार रामसुधार राम, राजस्व विभाग व पुलिस बल की मौजूदगी में धारा 67 के अनिधिनियम बुलडोजर चला कर कब्जा मुक्त कराया गया। गौरतलब हो कि लाल बहुर व सुदर्शन पुत्र स्व. रामधनी आदि लोगों द्वारा आराजी नंबर 564 तालाब खाते की जमीन पर जबरन कब्जा किया गया था।

ग्रामीणों के विरोध करने पर मारपीट और फौजदारी करने पर आमादा रहते थे। विनोद कुमार आदि लोगों ने बताया कि जलखाते की जमीन पर विपक्षीगण अपना दीवाल बनाकर टीनशेड, मडहा शौचालय, हैण्डपम्प, नाद, एवं गहन बनाकर अनाधिकार रूप से कब्जा कर लिया था। तहसील दिवस थाना दिवस पर अनेकों बार पत्रक दिया गया। यहां तक कि उपजिलाधिकारी के कार्यालय पर सौ की संख्या में जाकर प्रदर्शन कर पत्रक दिया गया पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, बार आयुक्त वाराणसी, उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया। तत्पश्चात नोटिस जारी की गई की उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2008 की धारा 67 के अंतर्गत ग्रामसभा की जमीन सार्वजनिक उपयोग की भूमि है जिस पर किसी भी प्रकार की भूमिधरी का अधिकार प्राप्त नहीं हो सकता। ऐसी स्थिति में विवादित भूमि से प्रतिवादीगण को क्षतिपूर्ण सहित बेदखल किया जाना उचित होता है। नोटिस जारी होते ही प्रशासन हरकत में आया और जलखाते की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को मुक्त कराया। जलखाते की जमीन पर बुलडोजर चलते ही हर किसी की जुबान से बस यही निकल रहा था कि वर्षों की मेहनत आज रंग लाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read