Jaunpur News : मछलीशहर में भी चला प्रशासन का बुलडोजर
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय चुंगी चौराहे पर प्रशासन का बुलडोजर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह और अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह गौर के नेतृत्व में चला। यह प्रशासन का बुलडोजर सड़क के पटरियों पर बनी अवैध सीढ़ियों और उनके ऊपर बने टीन शेडों पर चला।

प्रशासन का बुलडोजर नगर पंचायत के सभी कर्मियों और स्टॉफ की देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से होते हुए पूरे मछलीशहर में चला। इस दौरान चौकी इंचार्ज सकल दीप सिंह और उनके हमराही उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह ने बताया कि हमने चार दिन पहले ही मछलीशहर के निवासियों से आग्रह किया था कि वे नालियों पर बने अवैध कब्जे को हटा लें, फिर भी उन पर इसका प्रभाव न पड़ा जिसके मद्देनजर प्रशासन का बुलडोजर चलाना पड़ा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















