Homeझांसीबिजली की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री ने जीएम का किया घेराव

बिजली की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री ने जीएम का किया घेराव

बिजली की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री ने जीएम का किया घेराव

मुकेश तिवारी
झांसी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के महाप्रबन्धक से पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य विद्युत विभाग द्वारा टेम्पर्ड सीलिंग के नाम पर बेतहाशा वसूला जा रहा शमन शुल्क, विद्युत कटौती, विद्युत कनेक्शन दिए जाने में देरी, जले हुए ट्रान्सफार्मर को बदले जाने में विलम्ब और संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान में की जा रही देरी के अलावा अनेकों जन समस्याओं के समाधान के लिए अनेकों जन प्रतिनिधियों के साथ मिले और समस्याओं के निराकरण की मांग की। महाप्रबन्धक के साथ हर एक मुददे पर सिलसिलेवार चर्चा हुई और सभी समस्याओं के समाधान के लिये महा प्रबन्धक द्वारा समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया गया।

Company commander accused of keeping money in the name of action

प्रदीप जैन आदित्य ने सबसे से पहले टेम्पर्ड सीलिंग का मुददा उठाया कि टेम्पर्ड सीलिंग बता कर विभाग हजारों और किसी किसी से तो एक लाख से भी ज्यादा शमन शुल्क वसूल रहा है जो घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि उपभोगता के सामने सीलिंग के टेम्पर्ड होने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की स्थिति यह है कि जनता परेशान है और विभाग में कोई सुनने वाला नहीं है। अगर विभाग के पास कोई शिकायत लेकर जाता है तो उसकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है बल्कि उससे बुरी तरह से बोल कर कोशिश यह की जाती है कि उपभोक्ता को भगा दिया जाए। उपभोक्ता हताश होकर समझौता करने को मजबूर हो जाता है क्योंकि उसको बिजली का उपभोग करना है।

विभाग के लिये ये बात अच्छी नहीं है। यदि टेम्पर्ड सीलिंग है तो उपभोक्ता के सामने उसको बता कर कार्यवाही करना ही न्यायहित में होगा। विद्युत विभाग द्वारा जहां ट्रंासफार्मर जल जाते हैं उनका संज्ञान नहीं लिया जाता है। गर्मी के मौसम में उपभोक्ता को लम्बे-लम्बे समय तक बिजली नहीं मिलती है। जनता को यह मालूम होना चाहिए कि ट्रंासफार्मर जल जाने पर कितने समय में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा। ट्रंासफार्मर बदलने के लिए एक समय सीमा निर्धारित की जानी चाहिए कि विभाग कितने समय में ट्रंासफार्मर बदल देगा। शहर में बिजली की अंधाधुन्ध बिजली कटौती की जा रही है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से जन मानस दुखी है। विभाग को चाहिये कि बिजली कटौती का रोस्टर जारी करें। इस मौके पर नरेश चन्द्र बिल्हाटिया, इम्तियाज हुसैन, विवेक बाजपेयी, राजेन्द्र शर्मा, अमीर चन्द्र आर्य और मजहर अली उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read