HomeJaunpurJaunpur News : ब्राह्मण चेतना समिति ने शोकसभा कर चन्द्रेश जी के...

Jaunpur News : ब्राह्मण चेतना समिति ने शोकसभा कर चन्द्रेश जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा

Jaunpur News : ब्राह्मण चेतना समिति ने शोकसभा कर चन्द्रेश जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा

जौनपुर। पत्रकारिता जगत के गौरवशाली व्यक्तित्व चन्द्रेश मिश्र के महाप्रयाण पर ब्राह्मण चेतना समिति के रासमण्डल स्थित मुख्यालय पर समिति के अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में शोकसभा हई जहां उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करने के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. आर.एन.त्रिपाठी ने कहा कि स्व. मिश्र राष्ट्र हित में सत्यं, शिवं, सुन्दरम की परिकल्पना को साकार करते हुए आत्म विश्वास एवं दृढ़ता से समाज में शांति एवं सद्भाव की स्थापना के लिए सतत् प्रयत्नशील रहे।

पत्रकारिता में उनका योगदान प्रेरणास्पद एवं अविस्मरणीय है। रामकृष्ण त्रिपाठी एवं सभाजीत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से स्व. मिश्र की लेखनी को सामाजिक जागरूकता की जगमगाती किरण बताया। वरिष्ठ पत्रकार राम दयाल द्विवेदी ने कहा कि स्व. मिश्र राष्ट्रीय भावना के सन्दर्भ में सदैव सजग रहते हुए आम जनमानस में नवीन आदर्श स्थापित करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। शोकसभा में अरूण त्रिपाठी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अरूण मिश्र, नागेश पाठक, संत प्रसाद राय, अभिषेक यादव, सुरेन्द्र तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्र, इन्द्रभुवन सिंह, शशांक त्रिपाठी, राजेश सिंह, किशोर ओझा आदि उपस्थित रहे। संचालन समिति के उपाध्यक्ष लाल बिहारी त्रिपाठी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read