Advertisement

Jaunpur News : महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही भाजपा सरकारः प्रदेश सचिव

Jaunpur News : महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही भाजपा सरकारः प्रदेश सचिव

मुंगराबादशाहपुर में कांग्रेस के ब्लाक कार्यालय का हुआ उद्घाटन

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मुगरडीह में कांग्रेस पार्टी के ब्लाक कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा ने फीता काटकर किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है। डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी और संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत करेंगे और इस बार के चुनाव में बहुमत से सरकार बनाएंगे और भाजपा सरकार की नीतियों को जो जन विरोधी है।

प्रवक्ता कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ हृदय नरायन ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ता कांग्रेस और भाजपा सरकार की नीतियों में अंतर ग्रामीणों को बताएंगे। भाजपा से समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि किसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार न एमएसपी पर कानून बना रही है और न ही तीनों कृषि कानून वापस ले रही है। किसानों को खाद, बीज, पानी और बिजली समय से नहीं मिल रही है। विशिष्ट अतिथि सचिव हीरा लाल पाल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से इस बार भाजपा का सत्ता से हटना तय है। अध्यक्षता जय प्रकाश तिवारी व संचालन चन्द्रशेखर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जयसिंह, ब्लाक अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा, राधेश्याम गुप्ता, जय सिंह, जय प्रकाश तिवारी, हदय नारायण आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent