थाने में पीड़ित की नहीं हुई सुनवाई तो एसपी साहब का खटखटाया दरवाजा, फिर हुआ ऐसा…
अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम महमदपुर आजमपुर में कुछ लोगों द्वारा एक ट्रैक्टर से गांव में ही रहने वाले मनोज की दीवार गिरा दी गई जिसके बाद मनोज ने पड़ोस में ही रहने वाले ट्रैक्टर चालक से दीवार तोड़ने का कारण पूछा तो ट्रैक्टर चालक ने अपनी दबंगई दिखाते हुए मनोज पर हमला कर दिया जिसके बाद हुए हमले में मनोज को गंभीर चोट आई और उसका इलाज वर्तमान में भी चल रहा है जिसकी शिकायत करने के लिए पीड़ित परिवार थाना बाबूगढ़ पहुंचा लेकिन थाना बाबूगढ़ पर पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर पर कोई भी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया जिसके बाद पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंच एसपी साहब से न्याय की गुहार लगाकर दबंग लोगों खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की।

बता दें कि मनोज के भाई राजनपाल का कहना है कि उनका पड़ोसी अपना टैक्टर एसकोर्ट रंग सफेद बड़ी तेजी व लापरवाही से चलाता हुआ लाया और उनके भाई की दीवार मे टैक्ट्रर से टक्कर मार दी जिससे दीवार को अत्याधिक नुकसान पहुंचा। वहीं जब मनोज ने दीवार को टक्कर मारने का कारण पूछा तो उसने अपने भाई, भतीजे सहित अन्य लोगों को बुला लिया और मनोज सहित उसके परिवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। राजन पाल का कहना है कि जो लोग हमला करने के लिए आए थे, उनके हाथों में लाठी, डण्डा, बलकटी थी जिसे लेकर वह मनोज के घर में घुस गये ओर घर में घुसकर कई लोगों को जान से मारने की नियत से मारपीट किये तथा घर का कीमती सामान तोड़-फोड़ कर दिये और औरतों से अश्लील हरकत किये।
मनोज के गम्भीर चोटें आने से अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका इस समय इलाज चल रहा है। राजन का कहना है कि उसका भाई मनोज इस समय जिन्दगी व मौत के बीच में झूझ रहा है। घटना के तुरन्त बाद थाना बाबूगढ को सूचना दे दी गयी परन्तु पुलिस ने अभी तक भी उन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया। उल्टे पुलिस मामले में टाल-मटोल कर रही है जिसके बाद पीड़ित परिवार आस लगाए एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी साहब से प्रार्थना पत्र के माध्यम से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपी लोगों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







