JAUNPUR NEWS : भाजपा नगर इकाई ने खेली फूलों की होली, जुटीं तमाम हस्तियां

JAUNPUR NEWS : भाजपा नगर इकाई ने खेली फूलों की होली, जुटीं तमाम हस्तियां

जौनपुर। ऋतु परिवर्तन का प्रतीक पर्व होली हर्ष, उल्लास एवं मस्ती का त्यौहार है। सामाजिक समरसता का यह पर्व समाज के सभी वर्ग, धर्म, जाति एवं संप्रदाय के लोगों को भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश देता है।

उपरोक्त बातें भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिद्वय विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह एवं जफराबाद के पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह रहे।

समारोह में बृजेश सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों की एक समृद्ध परंपरा रही है जिसमें होली का पर्व तो लोगों को आपस में जोड़ने के लिए सेतु का कार्य करता है। पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कार्यकर्ताओं में आपसी प्रेम सद्भाव और भाईचारे की भावना विकसित होती है।

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि होली के इस पावन पर्व पर हम संकल्प लें कि केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश की योगी सरकार तथा पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे और जन सरोकार से जुड़े मामले में सभी कार्यकर्ता तन मन से जुट जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्षद्वय अमित श्रीवास्तव एवं विकास शर्मा ने किया।

अतिथियों का स्वागत करते हुए नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं धर्म में त्योहारों का अपना अलग ही महत्व है और इन त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की परंपरा रही है। अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए नगर अध्यक्ष उत्तरी विकास शर्मा ने कहा कि आपसी प्रेम एवं सद्भाव के प्रतीक पर्व होली में नशे एवं अश्लीलता का कोई स्थान नहीं है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों को चंदन एवं अबीर लगाकर स्वागत किया गया जहां सभी ने फूलों की होली खेली।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह, शशि मौर्य, आईएमए के अध्यक्ष डॉ अरुण मिश्र, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, सभासद दल के नेता नन्द लाल यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, महामंत्री अमित श्रीवास्तव, मंत्री रविंद्र सिंह दादा, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, रविंद्र नारायण सिंह, रामसिंह मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, माधुरी गुप्ता, मिलन श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, सुधांशु सिंह, गौतम गुप्ता, विनीत शुक्ला एडवोकेट, लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ आर.एन. त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, अशोक सेठ, रामसूरत मौर्य, मनीष नारायण, विवेक सेठ, कृष्ण कुमार जायसवाल, सुलभ श्रीवास्तव, श्रवण जायसवाल, नीरज मौर्य, सीमा तिवारी, शिवकमल मौर्य, सिपिन सिंह सहित हिंदू भगवा वाहिनी, सखी वेलफेयर फाउंडेशन, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, महादेव सेना के अलावा तमाम संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent