JAUNPUR NEWS : वाहन के टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, साथी घायल
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका चालक साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत इकरामगंज निवासी सभासद सिकन्दर अपने साथी रामाशंकर यादव को लेकर बाइक से सरायख्वाजा थाना अंतर्गत मखमेलपुर भीमा यादव के घर आये थे।
गुरुवार की रात 11बजे खाना खाने के बाद दोनों लोगों ने बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी भकुरा मोड़ पर बाइक से भिड़ गए जिसमें रामाशंकर यादव की मौत हो गई जबकि उसका चालक साथी सभासद सिकन्दर घायल हो गया। रामाशंकर यादव के मौत की खबर से दोनों ही परिवार मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












