HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भरत मिलाप: चारों भाइयों का मिलन देखने के लिये...

JAUNPUR NEWS : भरत मिलाप: चारों भाइयों का मिलन देखने के लिये सजल हुये नयन

JAUNPUR NEWS : भरत मिलाप: चारों भाइयों का मिलन देखने के लिये सजल हुये नयन

महिलाओं ने जगह-जगह छत से पुष्पवर्षा करके किया स्वागत
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप हर्षोल्लास के साथ बुधवार की देर रात्रि तक मनाया गया। 14 वर्ष बाद अयोध्या वापस लौटने पर चारों भाइयों का मिलन देखने के लिए लोग बेताब दिखे तो वहीं श्रद्धालुओं की आँखें सजल हो गई। चारों भाइयों के जयकारे के साथ उन पर पुष्प वर्षा होने लगी। नगर स्थित गोला बाज़ार रामलीला मैदान से अर्द्ध रात्रि आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जो समूचे नगर में भ्रमण कर प्रारम्भ स्थान पर आकर सुबह सम्पन्न हो गई। यहां पहले से भगवान श्रीराम की राह देख रहे भरत और शत्रुघ्न मौजूद रहे। श्रीराम का पुष्पक विमान रूपी रथ पहुंचते ही भरत और शत्रुघ्न भगवान श्रीराम से मिलने के लिए नंगे पांव दौड़ पड़े। चारों भाइयों के मिलते ही हर तरफ से पुष्प वर्षा होने लगी तो जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। भरत मिलाप भ्रमण में दौरान जगह-जगह महिलाएं छत से पुष्पवर्षा कर स्वागत और आरती उतार रही थी। भरत मिलाप में क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आयी दो दर्जन लाग शोभा बढ़ा रहे थे और लोगों का आकर्षक का केंद्र बनी रही। वहीं इसके आगे-आगे दुर्गेश्वरी अखाड़ा के फनकार कलाकार अपने कला का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यहां लाग बनाने वालों को पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अज्जू सेठ, सुरेश चंद्र अवस्थी, गोरखनाथ प्रजापति, गुल्लू यादव, आनंद जायसवाल, पतंजलि मौर्या, रोहित यादव, गोलू यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में रामलीला समिति की अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन रवि बरनवाल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read