HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रशिक्षित महिलाओं व पुरूषों का हुआ सम्मान

JAUNPUR NEWS : प्रशिक्षित महिलाओं व पुरूषों का हुआ सम्मान

JAUNPUR NEWS : प्रशिक्षित महिलाओं व पुरूषों का हुआ सम्मान

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भादी अंबेडकर नगर स्थित आदर्श शांति शिक्षण संस्थान में योग्य शक्ति संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रशिक्षित महिलाओं तथा पुरुषों का सम्मान समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को विश्व स्तर पर विशेष पहचान मिली। योग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में योग का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। यहीं महिलाएं बड़े स्तर पर आम जनमानस को प्रशिक्षक बनकर प्रशिक्षित करने का काम करेंगी। शारीरिक, मानसिक और हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारियों को ठीक करने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पूर्व चेयरमैन शाहगंज नगर पालिका व वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि योग मनुष्य के जीवन की दिनचर्या में शामिल होना चाहिए।साथ ही ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। भाजपा नेता बेचन सिंह ने देश की सनातन संस्कृति और धर्म को पुरातन बताया। संचालन सचिन वर्मा ने किया। इस अवसर पर भुवनेश्वर मोदनवाल, संजय गौतम, श्रीप्रकाश वर्मा, ठाकुर प्रसाद, देवी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read